Hindi Newsफतुहा में ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षी की मौत
फतुहा में ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षी की मौत
शनिवार की सुबह बंकाघाट स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उसकी चपेट में आने से एक आरक्षी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक कामेश्वर सिंह सीवान के नोहनी गांव के रहने वाला था। नालंदा के सिलाव थाने...
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 09 Apr 2017 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें
शनिवार की सुबह बंकाघाट स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उसकी चपेट में आने से एक आरक्षी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक कामेश्वर सिंह सीवान के नोहनी गांव के रहने वाला था। नालंदा के सिलाव थाने में पदस्थापित थे। बताया जाता है कि शनिवार को अप राजगीर-पटना पैसेंजर से वे अपने एक रिश्तेदार के यहां दशकर्म में शामिल होने पटना जा रहे थे। बंकाघाट में ट्रेन रुकने पर वे लघुशंका के लिए नीचे उतरे इसी बीच ट्रेन खुल गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। रेल थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।