फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में एक-दो दिनों में बढ़ेगी कनकनी, कम होगा कोहरा

बिहार में एक-दो दिनों में बढ़ेगी कनकनी, कम होगा कोहरा

बिहार में एक-दो दिनों में कनकनी बढ़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कोहरे का असर कम होगा, जबकि पछुआ...

बिहार में एक-दो दिनों में बढ़ेगी कनकनी, कम होगा कोहरा
एजेंसीFri, 02 Dec 2016 03:11 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में एक-दो दिनों में कनकनी बढ़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कोहरे का असर कम होगा, जबकि पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से कनकनी बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी। हालांकि शुक्रवार को पटना और उसके आसपास के इलाके में धूप खिली हुई है। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री, भागलपुर का 17.5 डिग्री तथा गया का 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री, गया का 27.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें