फोटो गैलरी

Hindi Newsदानापुर रेल अस्पताल के ACMS के घर सीबीआई का छापा, डॉक्टर को ब्रेन स्ट्रोक

दानापुर रेल अस्पताल के ACMS के घर सीबीआई का छापा, डॉक्टर को ब्रेन स्ट्रोक

दानापुर रेल मंडल अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और सर्जन डॉ. उमेश कुमार के सरकारी आवास पर शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे सीबीआई ने छापा मारा। छापेमारी पड़ते ही डॉ. उमेश को ब्रेन स्ट्रोक हो गया।...

दानापुर रेल अस्पताल के ACMS के घर सीबीआई का छापा, डॉक्टर को ब्रेन स्ट्रोक
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 18 Nov 2016 01:11 PM
ऐप पर पढ़ें

दानापुर रेल मंडल अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और सर्जन डॉ. उमेश कुमार के सरकारी आवास पर शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे सीबीआई ने छापा मारा। छापेमारी पड़ते ही डॉ. उमेश को ब्रेन स्ट्रोक हो गया। आनन फानन उन्हें रेलमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि डॉ उमेश को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। उनका सीटी स्कैन किया गया है। हालत में सुधार है।

हो रही पूछताछ

सीबीआई की टीम डॉ. उमेश के घर में मौजूद है। डॉ. उमेश के सरकारी आवास में रखे कई दस्तावेज की जांच पड़ताल की जा रही है। घर में मौजूद माली और नौकरों से भी पूछताछ की जा रही है। छापेमारी किस वजह से की गयी है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। वहीं सीबीआई की एक टीम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके वर्मा से भी पूछताछ कर रही है।

रेड होते ही मचा हड़कंप

छापेमारी होते ही रेल मंडल अस्पताल में हड़कंप मच गया। डॉ. उमेश अपने सरकारी बंगले में ही रहते थे। वो घर पर भी मरीजों को देखते थे। जब छापेमारी हुई, वे घर में मौजूद थे। बता दें कि डॉ. उमेश के यहां पहले भी रेड पड़ चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें