फोटो गैलरी

Hindi News350 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी जुटेंगे बिहार की धरती पर

350 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी जुटेंगे बिहार की धरती पर

बुधवार को बोधगया की धरती पर विश्व के 350 देशों के नामचीन बौद्ध धर्मावलंबियों का जुटान होगा। मौका है पांचवें अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का। सोमवार को वाराणसी के सारनाथ में शुरू इस कॉन्क्लेव के...

350 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी जुटेंगे बिहार की धरती पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Oct 2016 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को बोधगया की धरती पर विश्व के 350 देशों के नामचीन बौद्ध धर्मावलंबियों का जुटान होगा। मौका है पांचवें अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का। सोमवार को वाराणसी के सारनाथ में शुरू इस कॉन्क्लेव के तीसरे और चौथे दिन विदेशी मेहमान बोधगया, राजगीर और नालंदा का भ्रमण करेंगे। यहां के समृद्ध विरासत से रूबरू होंगे।

कॉन्क्लेव की खास बात यह है कि कई मुस्लिम देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। बुधवार की सुबह दो विशेष विमान से विदेशी मेहमान बोधगया पहुंचेंगे। इसी दिन वे राजगीर व नालंदा जाएंगे। वे भगवान बुद्ध से संबंधित दुनिया के पहले बौद्ध विहार वेणु वन का भ्रमण करेंगे। भगवान बुद्ध ने बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद चार माह तक यहां प्रवास किया था। वे प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों का भी अवलोकन करेंगे। शांति स्तूप भी देखेंगे। इसी दिन विदेशी मेहमानों के सम्मान में राजगीर कन्वेंशन सेंटर में बिहार सरकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन यानी गुरुवार को बोधगया में महाबोधि मंदिर का भ्रमण करेंगे। बोधिवृक्ष का भी दर्शन करेंगे। यहां सूत्र पाठ होगा। बौद्ध धर्मावलंबियों के साथ केंद्रीय पर्यटन सचिव भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह भी शामिल होंगे। शाम के सभी मेहमान विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

इन देशों के बौद्ध धर्मावलंबी आएंगे

इंग्लैंड, अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया, कांबोडिया, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, थाइलैंड, जापान, म्यांमार और वियतनाम आदि।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें