फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी में भाजपा की सीधी लड़ाई भ्रष्टाचारियों से है : नंदकिशोर

यूपी में भाजपा की सीधी लड़ाई भ्रष्टाचारियों से है : नंदकिशोर

भाजपा नेता व लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश के चुनाव में भाजपा की सीधी लड़ाई भ्रष्टाचारियों से है। इस लड़ाई में भाजपा को मिल रहे समर्थन से भ्रष्टाचार में लिप्त राजनीतिक...

यूपी में भाजपा की सीधी लड़ाई भ्रष्टाचारियों से है : नंदकिशोर
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 18 Jan 2017 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेता व लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश के चुनाव में भाजपा की सीधी लड़ाई भ्रष्टाचारियों से है। इस लड़ाई में भाजपा को मिल रहे समर्थन से भ्रष्टाचार में लिप्त राजनीतिक दलों के बीच बेचैनी है।

बुधवार को जारी बयान में श्री यादव ने आरोप लगाया कि जनता का भरोसा खो चुके कांग्रेस जैसे दल की हैसियत किसी भी राज्य में अकेले सरकार बनाने की नहीं रही। यही वजह है कि यूपी में कांग्रेस सपा की बैसाखी बनने के लिए भी राजी हो गई। श्री यादव ने आरोप लगाया कि जनाक्रोश झेल रहे समाजवादी पार्टी भी अपने बूते सरकार बनाने के काबिल नहीं रही। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस-सपा के कुनबा को भी यूपी नकार देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बहन जी के शासनकाल में हुई लूट-खसोट को भी यूपी की जनता भूली नहीं है। यूपी वासियों के समक्ष भ्रष्टाचारियों और भाजपा में से किसी एक को चुनने का ही विकल्प है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें