फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने टीम खिताब जीते

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने टीम खिताब जीते

भारतीय जूनियर लड़कों और कैडेट लड़कियों ने तालकटोरा स्टेडियम पर चल रही दक्षिण एशियाई जूनियर और कैडेट टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में टीम खिताब जीत लिए। जूनियर लड़कों के वर्ग में सिर्फ पांच टीमें दौड़ में...

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने टीम खिताब जीते
एजेंसीThu, 18 Jun 2015 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जूनियर लड़कों और कैडेट लड़कियों ने तालकटोरा स्टेडियम पर चल रही दक्षिण एशियाई जूनियर और कैडेट टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में टीम खिताब जीत लिए। जूनियर लड़कों के वर्ग में सिर्फ पांच टीमें दौड़ में थी। भारतीय खिलाड़ियों ने एक भी सेट गंवाये बिना चारों मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।
   
कैडेट लड़कियों ने भी सारे मैच जीतकर खिताब अपनी झोली में डाला। श्रीलंका के जूनियर लड़कों ने रजत, पाकिस्तान और मालदीव ने कांस्य पदक जीता। कैडेट लड़कियों के वर्ग में श्रीलंका को रजत पदक मिला जबकि नेपाल और पाकिस्तान को कांस्य पदक मिला।
     
जूनियर लड़कों की टीम में लालरिंपुइया, उत्कर्ष गुप्ता और रविंद्र कोटियां शामिल थे जिन्होंने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। इसके बाद नेपाल को 3-0 से मात दी। वहीं मालदीव ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया।
     
कैडेट लड़कियों के वर्ग में भारत ने नेपाल को आसानी से हराया जबकि श्रीलंका पर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें