फोटो गैलरी

Hindi Newsसेरेना विश्व रैंकिंग में लगातार 261वें हफ्ते शीर्ष पर

सेरेना विश्व रैंकिंग में लगातार 261वें हफ्ते शीर्ष पर

अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं। सेरेना के 11,285 अंक हैं और वह दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त रोमानियाई सिमोना...

सेरेना विश्व रैंकिंग में लगातार 261वें हफ्ते शीर्ष पर
एजेंसीTue, 06 Oct 2015 12:45 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं। सेरेना के 11,285 अंक हैं और वह दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त रोमानियाई सिमोना हालेप से पूरे 4615 अंक आगे हैं।

सेरेना लगातार 261 हफ्तों तक शीर्ष पर रहते हुए अमेरिकी खिलाड़ी क्रिस एवर्ट से आगे निकल गईं।

सेरेना अब सबसे ज्यादा वक्त तक शीर्ष पर रहने के मामले में सिर्फ स्टेफी ग्राफ (377 हफ्ते) और मार्टिना नवरातिलोवा (332 हफ्ते) से पीछे रह गई हैं।

स्पेन की उदीयमान सितारा गारबाइन मुगुरुजा ने ताजा रैंकिंग में करियर में पहली बार शीर्ष-5 में प्रवेश किया। मुगुरुजा ने तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।

सेरेना की बड़ी बहन वीनस को वुहान ओपन जीतने का रैंकिंग में 10 स्थानों का फायदा मिला। वह 24वें से 14वें पायदान पर पहुंच गईं। शीर्ष पांच में मुगुरुजा के रूप में एकमात्र बदलाव हुआ।

डब्ल्यूटीए विश्व रैंकिंग:

1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका)- 11,285 अंक
2. सिमोना हालेप (रोमानिया)-   6,670 अंक
3. मारिया शारापोवा (रूस)-     4,692 अंक
4. पेत्रा कवितोवा (चेक गणराज्य)- 3,851 अंक
5. गारबाइन मुगुरुजा (स्पेन)-    3,691 अंक
6. लूसी सफारोवा (चेक गणराज्य)- 3,406 अंक
7. प्लाविया पेनेटा (इटली)-     3,253 अंक
8. एग्निएज्का रादवांस्का (पोलैंड)-  3,225 अंक
9. कैरोलीना प्लिस्कोवा (चेक गणराज्य)- 3,220अंक
10.एंजेलिक केरबर (जर्मनी)-     3,220 अंक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें