फोटो गैलरी

Hindi Newsसिंधु, साक्षी, दीपा और जीतू को खेल रत्न सम्मान, पढ़ें सूची

सिंधु, साक्षी, दीपा और जीतू को खेल रत्न सम्मान, पढ़ें सूची

सरकार ने पहली बार चार खिलाडि़यों को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। इनमें ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, साक्षी मलिक के अलावा जिम्नास्ट दीपा करमाकर और...

सिंधु, साक्षी, दीपा और जीतू को खेल रत्न सम्मान, पढ़ें सूची
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 22 Aug 2016 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार ने पहली बार चार खिलाडि़यों को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। इनमें ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, साक्षी मलिक के अलावा जिम्नास्ट दीपा करमाकर और निशानेबाज जीतू राय भी शामिल हैं। साथ ही, खेल मंत्रालय सोमवार को 15 खिलाडि़यों को अर्जुन अवार्ड देने की भी घोषणा की। 

सिंधु ने बैडमिंटन में रजत, साक्षी ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता, जबकि मात्र 0.15 अंक से कांस्य पदक से चूकने वाली दीपा ने जोखिम भरे प्रोडुनोवा में शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता। वहीं, जीतू ने बीते दो साल में कई पदक जीते जिनमें एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण तथा विश्व चैंपियनशिप में रजत शामिल है। 

पढ़ें पूरी सूची
 

राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड 2016
पीवी सिंधु-बैडमिंटन
दीपा करमाकर-जिम्नास्टिक
जीतू राय-शूटिंग
साक्षी मलिक-रेसलिंग

दोणाचार्य अवॉर्ड 2016
नागापुरी रमेश-एथलीट
सागरमल धायल-बॉक्सिंग
राजकुमार शर्मा-क्रिकेट
बिश्वेश्वर नंदी-जिम्नास्टिक
एस प्रदीप कुमार- स्वीमिंग
महाबीर सिंह-रेसलिंग

अर्जुन अवॉर्ड 2016

रजत चौहान-तीरंदाजी
ललिता बाबर-एथलीट
सौरव कौठारी-बिलियर्ड्स, स्नूकर
शिवा थापा-बॉक्सिंग
अजिंक्य रहाणे-क्रिकेट
सुब्रता पॉल- फुटबॉल
रानी-हॉकी
रघुनाथ वीआर-हॉकी
गुरप्रीत सिंह-शूटिंग
अपूर्वी चंदेला-शूटिंग
सौम्याजित घोष-टेबिल टेनिस
विनेश पोगाट-रेसलिंग
अमित कुमार रेसलिंग
संदीप सिंह मान-पारा एथलीट
वीरेंद्र सिंह-रेसलिंग

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें