फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO & PHOTOS: पुर्तगाल में कुछ ऐसे हुआ रोनाल्डो एंड कंपनी का स्वागत

VIDEO & PHOTOS: पुर्तगाल में कुछ ऐसे हुआ रोनाल्डो एंड कंपनी का स्वागत

यूरो कप चैम्पियन पुर्तगाल टीम जब ट्रॉफी के साथ स्वदेश लौटी तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो एंड कंपनी इस भव्य स्वागत को देखकर हैरान रह गई। सोमवार को जब टीम लिस्बन एयरपोर्ट...

VIDEO & PHOTOS: पुर्तगाल में कुछ ऐसे हुआ रोनाल्डो एंड कंपनी का स्वागत
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 12 Jul 2016 10:14 AM
ऐप पर पढ़ें

यूरो कप चैम्पियन पुर्तगाल टीम जब ट्रॉफी के साथ स्वदेश लौटी तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो एंड कंपनी इस भव्य स्वागत को देखकर हैरान रह गई।

सोमवार को जब टीम लिस्बन एयरपोर्ट पहुंची तो ऐसा लग रहा था मानो पूरा देश वहां अपने हीरो का स्वागत करने पहुंचा हो। पुर्तगाल ने यूरो-2016 के फाइनल में रविवार को फ्रांस को 1-0 से मात देकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

पुर्तगाल के राष्ट्रध्वज के रंग वाले परिधानों में फैन्स ने एयरपोर्ट की इमारत को घेर लिया था। इस दौरान एक और खास बात यह रही कि पुर्तगाल टीम की फ्लाइट जब लिस्बन एयरपोर्ट पर लैंड की तो उसे राष्ट्रध्वज के रंग से नहलाया सा गया। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

एयरपोर्ट से टीम बेलेम पैलेस के लिए रवाना हुई जहां वह देश के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौउसा से मिली। राष्ट्रपति टीम को पुर्तगाल के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'कमाण्डर' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद टीम यूरो कप की जीत का जश्न मनाने लिस्बन की मुख्य जगहों पर बस से घूमी। रोनाल्डो ने इस जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें