फोटो गैलरी

Hindi Newsसाक्षी को ओलंपिक पदक के बाद खेल रत्न मिलना तय

साक्षी को ओलंपिक पदक के बाद खेल रत्न मिलना तय

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक को सरकार की नीति के अनुसार देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलना तय है। यह फैसला किया गया था कि ओलंपिक वर्ष में जो भी पदक जीतेगा...

साक्षी को ओलंपिक पदक के बाद खेल रत्न मिलना तय
एजेंसीThu, 18 Aug 2016 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक को सरकार की नीति के अनुसार देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलना तय है। यह फैसला किया गया था कि ओलंपिक वर्ष में जो भी पदक जीतेगा उसे स्वत: ही राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

साक्षी को अभी तक अर्जुन पुरस्कार तक नहीं मिला है लेकिन सरकार की नीति के अनुसार यह सुनिश्चित है कि उसके नाम पर सीधे खेल रत्न के लिए विचार किया जाएगा। रियो में मामूली अंतर से पदक से चूकने वाली जिम्नास्ट दीपा करमाकर और फाइनल में जगह बनाने वाले निशानेबाज जीतू राय अन्य दो खिलाड़ी जिनके नामों की इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें