फोटो गैलरी

Hindi Newsफीफा ने नेपाउट और अल्फ्रेडो पर लगाया प्रतिबंध

फीफा ने नेपाउट और अल्फ्रेडो पर लगाया प्रतिबंध

फीफा ने महासंघ के उपाध्यक्षों जुआन एंजेल नेपाउट और और अल्फ्रेडो हैविट पर कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद प्रतिबंध लगा दिया है।           फीफा...

फीफा ने नेपाउट और अल्फ्रेडो पर लगाया प्रतिबंध
एजेंसीSat, 05 Dec 2015 04:25 PM
ऐप पर पढ़ें

फीफा ने महासंघ के उपाध्यक्षों जुआन एंजेल नेपाउट और और अल्फ्रेडो हैविट पर कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद प्रतिबंध लगा दिया है।
         
फीफा की अनुशासन समिति ने बताया कि इससे पहले जज जोएचिम ने इन दोनों पर आरंभिक प्रतिबंध लगाया था।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी मध्य अमेरिकी एंड कैरेबियाई फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नेपाउट और हैविट को गुरुवार को ज्यूरिख में एक छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों पर कथित रूप से टेलीविजन और मार्केटिंग अधिकारों में लाखों डॉलर की हेराफेरी करने का आरोप था।
      
उत्तरी मध्य अमेरिकी एंड कैरेबियाई फुटबॉल संघ की कार्यकारी समित ने इससे पहले हैविट के अलावा अन्य छह लोगों पर कथित रूप से भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में प्रारंभिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें