फोटो गैलरी

Hindi News'हैंड ऑफ गॉड' और 'गोल ऑफ सेंचुरी' वाले माराडोना को HAPPY B'DAY

'हैंड ऑफ गॉड' और 'गोल ऑफ सेंचुरी' वाले माराडोना को HAPPY B'DAY

दुनिया में जब भी फुटबॉल का जिक्र होता है एक फुटबॉलर का नाम जरूर लिया जाता है और वो नाम है डिएगो माराडोना। अर्जेंटीना के इस फुटबॉलर का जन्म 30 अक्टूबर 1960 को हुआ था। इस साल वो अपना 55वां जन्मदिन मना...

'हैंड ऑफ गॉड' और 'गोल ऑफ सेंचुरी' वाले माराडोना को HAPPY B'DAY
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Oct 2015 02:15 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया में जब भी फुटबॉल का जिक्र होता है एक फुटबॉलर का नाम जरूर लिया जाता है और वो नाम है डिएगो माराडोना। अर्जेंटीना के इस फुटबॉलर का जन्म 30 अक्टूबर 1960 को हुआ था। इस साल वो अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं।

क्रिकेट का भगवान अगर सचिन तेंदुलकर को कहा जाता है तो फुटबॉल में माराडोना का 'हैंड ऑफ गॉड' हमेशा याद रखा जाएगा।
माराडोना की जिंदगी के बारे में कुछ रोचक बातें-
1- 21 साल और 680 मैच के लंबे करियर में उन्होंने 354 गोल दागे।

2- 4 फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का हिस्सा रहे माराडोना ने फुटबॉल के इस महाकुंभ में आठ गोल किए हैं।

3- 1986 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ माराडोना ने दो गोल दागे थे। टीम 2-1 से जीती थी और यह जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई थी। इसी मैच में पहला गोल माराडोना ने जो किया था उसमें हाथ का इस्तेमाल किया गया था जो रेफरी को नजर नहीं आया था। इस घटना को 'हैंड ऑफ गॉड' कहा गया था। दूसरा गोल करने के लिए 60 मीटर के फासले पर पांच खिलाड़ियों को छका कर माराडोना ने गोल दागा था। इसे 'गोल ऑफ द सेंचुरी' कहा गया।

4- 1990 वर्ल्ड कप के दौरान माराडोना ने 50 फाउल किए थे, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें