पति ने प्रेम-प्रसंग को लेकर पत्नी की हत्या की
दादरी। संवाददाताजारचा कोतवाली क्षेत्र के चौना गांव की नहर पास पड़े मिले महिला के शव की पुलिस ने पहचान कर ली है। महिला की हत्या उसके पति ने की थी और शव को नहर किनारे फेंक दिया था। महिला का साथ में...
दादरी। संवाददाताजारचा कोतवाली क्षेत्र के चौना गांव की नहर पास पड़े मिले महिला के शव की पुलिस ने पहचान कर ली है। महिला की हत्या उसके पति ने की थी और शव को नहर किनारे फेंक दिया था। महिला का साथ में नौकरी करने वाले एक युवक के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसका पति ने विरोध किया था। महिला के भाई ने हत्या के आरोप में पति और दोस्त पर एफआईआर दर्ज कराई है।मेरठ के परीक्षतगढ़ की रहने वाली प्रियंका अपने पति संजय कुमार के साथ किराए पर रहती थी। वह डासना क्षेत्र की एक कंपनी में काम करती थी। जहां उसकी जान पहचान देहरा गांव के रहने वाले एक युवक वसी से हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। दोनों के प्रेमप्रसंग से प्रियंका का पति संजय तनाव में था। संजय ने मंगलवार को धारदार हथियार से प्रियंका की हत्या कर दी और शव को नहर के किनारे फेंक दिया। बुधवार को प्रियंका के भाई अमित ने जारचा कोतवाली पहुंचकर बहन के शव की शिनाख्त की। अमित ने हत्या के मामले में संजय और वसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। डीएसपी दादरी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।