फोटो गैलरी

Hindi Newsकैब चालक की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

कैब चालक की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। संवाददाताकासना कोतवाली क्षेत्र में सिटी पार्क के समीप नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कैब चालक कल्याण सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी...

कैब चालक की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 Apr 2017 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा। संवाददाता

कासना कोतवाली क्षेत्र में सिटी पार्क के समीप नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कैब चालक कल्याण सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि कैब चालक कल्याण सिंह की बेटी की कुछ समय पहले शादी हुई थी। कल्याण की बेटी से मनोज शादी करना चाहता था। शादी न होने पर वह नाराज था। कैब चालक कल्याण सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी मनोज के साथी गवेश को सोमवार दोपहर सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय के समीप से गिरफ्तार किया गया है। गवेश मूल रूप से अलीगढ़ के खैर का रहने वाला है।

अलीगढ़ के दीवा हमीदपुर गांव का रहने वाला कल्याण सिंह राघव परिवार के साथ डेल्टा एक सेक्टर में रहता था। उसके परिवार में पत्नी, पांच बेटी व एक बेटा है। कल्याण खुद की कैब चलाता था। 31 दिसंबर की रात वह घर से यह कहकर गया था कि वह मैकेनिक के पास कार ठीक करवाने के लिए जा रहा है। देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने परिजन को सूचना दी कि उसका शव कार के अंदर मिला है।

परिजन ने बताया कि कल्याण सिंह ने घर से जाने के कुछ देर बाद ही फोन किया था कि वह गुरुग्राम के रहने वाले भांजे मनोज व उसके दोस्त गवेश के साथ है और देर रात तक घर वापस आएगा, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आया था। पुलिस मुख्य आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें