फोटो गैलरी

Hindi Newsपंचूर गांव की महिलाएं बना रही तालाब

पंचूर गांव की महिलाएं बना रही तालाब

ग्राम पंचायत पंचूर के ग्रामीणों ने जल संरक्षण हेतु कई तालाबों को पुनजीवित करने का निर्णय लिया है। मनरेगा के तहत निर्माण किए जाने वाले खाल तालाबों से जल स्रोत्रों को रिचार्ज होने में मद्द मिलेगी।...

पंचूर गांव की महिलाएं बना रही तालाब
Fri, 26 May 2017 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम पंचायत पंचूर के ग्रामीणों ने जल संरक्षण हेतु कई तालाबों को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया है। मनरेगा के तहत निर्माण किए जाने वाले खाल तालाबों से जल स्रोत्रों को रिचार्ज होने में मदद मिलेगी। पंचूर गांव की महिलाओं ने तालाब निर्माण का काम शुरू किया है। शुक्रवार को हिंडोलाखाल ब्लॉक के ग्राम पंचूर में शुरू हुए खाल तालाबों के निर्माण कार्य को ब्लॉक प्रमुख जयपाल पंवार ने शुरू करवाया। उन्होंने जल संरक्षण की परंपरागत विधियों को वर्तमान व भविष्य के लिए उपयोगी बताया। कहा कि तालाबों के बनने से जल संकट से निजात मिलेगी। ग्राम प्रधान रजनीश तिवाड़ी ने मनरेगा के तहत शुरू हुए खालों में तालाबों के निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे पंचूर गांव की खेतों में सिंचाई व मवेशियों के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध रहेगा। मनरेगा उप कार्यक्रम अधिकारी अनुज बहुगुणा ने कहा कि खाल में तालाबों के निर्माण से वर्षों से दबे पेयजल स्रोत रिचार्ज होंगे। मनरेगा में ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। महिला मंगल दल अध्यक्ष राखी देवी की अगुवाई में खाल तालाबों का कार्य शुरू किया गया है। इस पूर्व महिला मंगल दल की सदस्यों ने गांव में जल संरक्षण रैली भी निकाली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें