वार: योगेंद्र यादव बोले, AAP हत्या से पहले आत्महत्या कर लेगी
स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने राजौरी गार्डन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के लिए भ्रष्टाचार और मूल्यों से समझौता करने को मुख्य कारण बताया है। योगेंद्र यादव ने कहा कि हम...
स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने राजौरी गार्डन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के लिए भ्रष्टाचार और मूल्यों से समझौता करने को मुख्य कारण बताया है। योगेंद्र यादव ने कहा कि हम लोकतांत्रिक राजनीति में एक दुखद और चौंकाने वाला तमाशा देख रहे हैं। भाजपा ने ‘आप’ को खत्म करने के लिए जंग छेड़ी हुई है पर ‘आप’ में बिगड़े हालात पार्टी को अंदर से नुकसान पहुंचा रहे हैं।
‘आप’ को आड़े हाथ लेते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि यह पार्टी मुख्यत: तीन संकल्पों का समावेश थी। जिनमें सैद्धांतिक राजनीति, सुशासन और चुनावी बल शामिल रहा है, लेकिन अफसोस यह है कि सैद्धांतिक राजनीति का दावा तो वह पहले ही खो चुकी है। दागी उम्मीदवारों को अपनाना, अपने ही संविधान की धज्जियां उड़ाना, पार्टी के लोकपाल को बेशर्मी से हटाना इन सब वजहों ने पार्टी को कमजोर किया है। उन्होंने कहा, आप सुसाइड से पहले सुसाइड कर लेगी। जो हालत उसके अंदर चल रही है।