फोटो गैलरी

Hindi Newsकबाड़ के गोदाम की छत गिरने से एक की मौत, महिला समेत चार घायल

कबाड़ के गोदाम की छत गिरने से एक की मौत, महिला समेत चार घायल

यमुनापार के करावल नगर इलाके में मंगलवार सुबह कबाड़ की एक गोदाम की छत गिरने से एक की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को गुरूतेग बहादुर(जीटीबी) अस्पताल में दाखिल कराया गया है,...

कबाड़ के गोदाम की छत गिरने से एक की मौत, महिला समेत चार घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 09 Aug 2016 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुनापार के करावल नगर इलाके में मंगलवार सुबह कबाड़ की एक गोदाम की छत गिरने से एक की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को गुरूतेग बहादुर(जीटीबी) अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मलबे की चपेट में आए लोगों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

आशंका जताई जा रही है कि अधिक सामान रखने के कारण गोदाम की छत गिरी है। बहरहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में मारे गए शख्स की पहचान 55 वर्षीय राजेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में 40 वर्षीय सीता देवी , 50 वर्षीय रोहताश, 40 वर्षीय सतवीर और  40 वर्षीय बिन्नी  शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक  नरेश कुमार का करावल नगर स्थित अंकुर एंक्लेव में 200 गज का कबाड़ का गोदाम है। इस गोदाम में अक्सर उसके चाचा राजेन्द्र कुमार भी बैठा करते थे।

गोदाम में करीब एक महिला समेत चार मजदूर काम करते है। एक मंजिला इस गोदाम की मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे छत अचनाक ही भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में गोदाम मालिक के चाचा व महिला समेत पांच लोग आए। घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान राजेन्द्र कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं जबकि महिला समेत चार अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है। इसमें किसी को अभी घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें