फोटो गैलरी

Hindi Newsमोबाइल टावर के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं

मोबाइल टावर के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं

घर की छत पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध करने के लिए मोहन नगर की राजीव कालोनी की महिलाएं शुक्रवार को सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगाकर टावर मालिक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन...

मोबाइल टावर के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Sep 2016 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

घर की छत पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध करने के लिए मोहन नगर की राजीव कालोनी की महिलाएं शुक्रवार को सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगाकर टावर मालिक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कालोनी के निवासी जयसिंह वाल्मीकि ने बताया कि कालोनी के रामसिंह पुत्र रामभूल सिंह अपने घर प्लॉट नंबर डी-239 पर मोबाइल टावर लगा रहे हैं । इससे कालोनी के लोगों को बीमारियां का होने का खतरा है। दो महीने पहले लोगों ने विरोध कर टावर को हटाने की मांग की थी।

इस संबंध में पास के ही मंदिर एक बैठक की गई । इसमें लोगों के बीच समझौता नहीं हुआ। तो उन्होंने दो अगस्त को तहसील दिवस के मौके पर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कालोनी के लोगों ने 3 सितंबर को थाना साहिबाबाद में मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर मामले पर कार्रवाही करने की मांग  की। उन्होंने बताया कि थाने की ओर से उनकी शिकायत की रिसीविंग नहीं ली गई। इसके बाद भी लगातार मकान में टावर बनाने का काम छिप-छुपा कर चल रहा था। गुरुवार की शाम काम पूरा होने पर टावर में लाइट जली तो लोगों ने पता चला की टावर चालू हो चुका है। 

इस संबंध में लोगों ने फिर से थाने में शिकायत दर्ज की। प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं ने बताया कि गुरुवार की शाम उनके बच्चे पास में बने मंदिर में खेल रहे थे। उन बच्चों पर आरोपी परिवार के सदस्यों ने पथराव किया। इससे गुस्साई महिलाओं ने टावर हटाने की मांग को लेकर कार्रवाही करने की मांग की  है। प्रदर्शन में रेशम सिंह, विष्णु देव, शीला देवी, बबिता, सरोज,प्रदीप, रामू, बाला, मीना देवी, रमेश चंद्र राना समेत अन्य मौजूद रहे। 

पुलिस का कहना अधिकार क्षेत्र से बाहर
मोहननगर चौकी के इंचार्ज राधेश्याम यादव ने बताया कि टावर हटाने का कार्य उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। डीएम के आदेश मिलने के बाद ही पुलिस इस पर कोई एक्शन ले सकती है। 

टावर लगाने वालों का तर्क
आरोपी राम सिंह की पत्नी विमला देवी ने बताया कि टावर लगाने का विरोध होने पर इस संबंध में दो महीने पहले बैठक भी की गई थी। जिसमें यहां लोगों ने टावर लगाने की बात पर सहमति दी थी। लेकिन टावर का काम पूरा होने पर उस पर टावर हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। अगर कालोनी के लोग इस पर मुआवजा देंगे तो टावर हटा लिया जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें