फोटो गैलरी

Hindi Newsविश्व कुश्ती में नोएडा व गाजियाबाद के तीन पहलवान

विश्व कुश्ती में नोएडा व गाजियाबाद के तीन पहलवान

विश्व अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में नोएडा व गाजियाबाद के तीन पहलवान देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। रोहतक में 23 जून को हुए ट्रायल के बाद इनका चयन किया गया है। छह दिवसीय विश्व अंतर...

विश्व कुश्ती में नोएडा व गाजियाबाद के तीन पहलवान
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Jun 2016 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में नोएडा व गाजियाबाद के तीन पहलवान देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। रोहतक में 23 जून को हुए ट्रायल के बाद इनका चयन किया गया है। छह दिवसीय विश्व अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 25 अक्तूबर को तुर्की में शुरू होगी।

नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एनसीपीई) के पंकज कुमार 57 किलोभार वर्ग में दमखम दिखाएंगे। बीपीई प्रथम वर्ष का यह छात्र इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं दीपक 86 किलोभार वर्ग में पदक के लिए दो-दो हाथ करेंगे। यह एमपीई प्रथम वर्ष के छात्र हैं। एनसीपीई से छह छात्राएं व चार छात्रों ने ट्रायल दिया था। जिसमें दो को भारतीय टीम में जगह मिली। एनसीपीई के चेयरमैन सुशील राजपूत ने कॉलेज से दो पहलवानों के चयन पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दोनों पहलवानों से पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।

वहीं साहिबाबाद के आईएमई कॉलेज के छात्र देवव्रत 125 किलोभार वर्ग में दमखम दिखाएंगे। तीनों पहलवानों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए ट्रायल में जीत हासिल की। पंकज व दीपक ने बताया कि हमलोगों ने ट्रायल से पहले कड़ी मेहनत की है। इसका लाभ हमें मिला। विश्व अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चुने जाने पर उत्साहित हैं। प्रतियोगिता में अभी चार महीने का समय बचा हुआ है।इससे अभ्यास का काफी समय मिलेगा। प्रतियोगिता में पदक जीतने का प्रयास होगा।

पंकज की उपलब्धियां :
- विश्व जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 2014 में देश का प्रतिनिधित्व
- राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
- राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक

दीपक की उपलब्धियां :
- राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक
- राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
- कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें