फोटो गैलरी

Hindi Newsहैवानियत की रात: मुंह में कपड़ा ठूंसा, बेहोश कर 5 घंटे तक दरिंदगी

हैवानियत की रात: मुंह में कपड़ा ठूंसा, बेहोश कर 5 घंटे तक दरिंदगी

किशोरी मरणासन्न हालत में पहुंची न्यू अशोक नगर में गुरुवार रात दरिंदगी का शिकार हुई16 वर्षीय किशोरी से बेहोशी की हालत में भी पांच घंटे तक दुष्कर्म किया गया। जब तीनों आरोपियों को लगा कि किशोरी

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 18 Dec 2016 09:11 AM

किशोरी मरणासन्न हालत में पहुंची

न्यू अशोक नगर में गुरुवार रात दरिंदगी का शिकार हुई16 वर्षीय किशोरी से बेहोशी की हालत में भी पांच घंटे तक दुष्कर्म किया गया। जब तीनों आरोपियों को लगा कि किशोरी मरणासन्न हालत में पहुंच चुकी है तो वे उसे घर के बाहर मेज पर लिटाकर भाग निकले। 

वारदात के एक घंटे बाद होश में आने के बाद डरी सहमी किशोरी ने जो कहानी बयां की, उसे सुन परिजन और पुलिसवाले भी सिहर उठे। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि लड़की के बेहोशी में होने के बाद भी वह उससे दुष्कर्म करते रहे। 

गुरुवार रात 9.30 बजे तीनों आरोपी मकान मालिक प्रशांत और किरायेदार विकास व संजीव ने किशोरी के मुंह पर रुमाल बांधा। फिर उसे सीढ़ियों से घसीटते हुए ऊपर ले गए। मुंह पर रुमाल बंधा होने के कारण वह विरोध नहीं कर सकी और बेहोश हो गई। 

किशोरी से पांच घंटे तक दरिंदगी करने के बाद तीनों को जब लगा कि वह मृत अवस्था में पहुंच चुकी है तो तीनों उसे घर के सामने मेज पर लिटाकर भाग गए। किशोरी को बेहोशी के आलम में सबसे पहले उसके भाई ने देखा। उसने अपनी चाची को फोन किया। इस दौरान घर के मेन गेट का दरवाजा बंद था। पुलिस के आने पर मुख्य दरवाजा खोला गया। 

किशोरी के चाचा ने बताया कि वह रात 2 बजे तक भतीजी को ढूंढते रहे। भतीजे का फोन आने पर घर पहुंचे। उन्हें लगा था कि वह बिहार से पहली बार आई है।कहीं गायब न हो गई हो, लेकिन ऐसा कुछ होगा इस बारे में सोचा तक नहीं था।

आगे पढ़ें उस हैवानियत की रात की पूरी कहानी-

हैवानियत की रात: मुंह में कपड़ा ठूंसा, बेहोश कर 5 घंटे तक दरिंदगी1 / 2

हैवानियत की रात: मुंह में कपड़ा ठूंसा, बेहोश कर 5 घंटे तक दरिंदगी


चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा

पहले उन्होंने मेरे मुंह पर रुमाल लगाया फिर कमरे में ले गए। चिल्लाने की कोशिश की तो मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। मैं बेहोश हो गई। जब होश आया तो मैं अस्त-व्यस्त हालत में मेज पर पड़ी थी और सामने मेरी चाची खड़ी थीं। -पीड़िता

मकान मालिक की पत्नी को बचा रही पुलिस
बच्ची की चाची और चाचा ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रशांत की पत्नी भी मामले में पूरी तरह शामिल है, क्योंकि जब तक किशोरी होश में थी। उसने देखा कि उसे जब घर के अंदर ले जाया गया तो प्रशांत की पत्नी ने ही बिजली बंद की थी। हालांकि, जब इस बारे में डीसीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बच्ची के चाचा ने बताया कि पुलिस इस मामले में मकान मालिक की पत्नी को बचा रही है। जबकि हमने मकानमालिक की पत्नी के घटना में शामिल होने का सबूत दे रहे हैं।

दो दिन पहले लिया मकान
न्यू अशोकनगर में जिस मकान में यह वारदात हुई, वह पीड़िता के ताऊ ने 13 दिसंबर को किराए पर लिया था। दरअसल, किशोरी के ताऊ-ताई पहले चौथी मंजिल पर रहते थे। ताऊ-ताई के हादसे में घायल हो जाने के कारण पहले तल पर स्थित इस मकान को किराये पर लिया था। किशोरी उनकी सेवा के लिएआई थी।दो दिन तक तो सब कुछ सही रहा, लेकिन मकान में रहने के तीसरे दिन ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

शराब के नशे में थे आरोपी
पुलिस जांच में पता चला कि दुष्कर्म करने से पहले मकान मालिक प्रशांत और किराएदार विकास व संजीव ने जमकर शराब पी थी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को घर के अंदर से ही पकड़ लिया गया। किशोरी को किस तरह के नशीले पदार्थ से बेहोश किया गया, इसकी जांच चल रही है। किसी को भनक न लगे, इसलिए किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा था।

पहले भी छेड़खानी की
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रशांत ढाई महीने पहले भी अपने यहां किराये पर रहने वाली एक किशोरी से छेड़खानी कर चुका है। इस बाबत पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी गई थी। तब प्रशांत रात 2.30 बजे किशोरी से उसकी आईडी लेने गया था। वहीं विकास और संजीव का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। दोनों प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।

हैवानियत की रात: मुंह में कपड़ा ठूंसा, बेहोश कर 5 घंटे तक दरिंदगी2 / 2

हैवानियत की रात: मुंह में कपड़ा ठूंसा, बेहोश कर 5 घंटे तक दरिंदगी

अगला लेख पढ़ें