फोटो गैलरी

Hindi Newsयमुना बैंक मेट्रो डिपो में मिला साढ़े छह फुट लंबा कोबरा

यमुना बैंक मेट्रो डिपो में मिला साढ़े छह फुट लंबा कोबरा

दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक डिपो में करीब साढ़े छह फुट लंबा कोबरा नाग दिखाई दिया जिसके कारण लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। ज्योति नामक महिला ने नाग को यमुना बैंक डिपो के...

यमुना बैंक मेट्रो डिपो में मिला साढ़े छह फुट लंबा कोबरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 29 Sep 2015 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक डिपो में करीब साढ़े छह फुट लंबा कोबरा नाग दिखाई दिया जिसके कारण लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। ज्योति नामक महिला ने नाग को यमुना बैंक डिपो के भीतर स्थित कार्यालय परिसर के दरवाजे के सामने देखा। उसने गैर सरकारी संगठन वाइल्डलाइफ एसओएस को फोन किया, जिसने तुरंत मौके पर पहुंचकर नाग को बचाया।

एनजीओ के सदस्य ने बताया कि मौके पर पहुंचकर हमने देखा कि वहां जमा भीड़ के डर से नाग वहां छुपा हुआ था। हमने उसे बचाया और निगरानी के लिए अपने बचाव केंद्र ले गए हैं। उसने कहा कि नाग को जल्दी ही उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें