फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा ‘बिग्गेस्ट मिस्ड कॉल पार्टी’: कांग्रेस

भाजपा ‘बिग्गेस्ट मिस्ड कॉल पार्टी’: कांग्रेस

कांग्रेस ने भाजपा के विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। भाजपा को ‘बिग्गेस्ट मिस्ड कॉल पार्टी’  करार देते हुए कांग्रेस ने कहा कि सिर्फ मिस्ड कॉल देने...

भाजपा ‘बिग्गेस्ट मिस्ड कॉल पार्टी’: कांग्रेस
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 30 Mar 2015 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने भाजपा के विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। भाजपा को ‘बिग्गेस्ट मिस्ड कॉल पार्टी’  करार देते हुए कांग्रेस ने कहा कि सिर्फ मिस्ड कॉल देने से कोई भी व्यक्ति पार्टी का सदस्य बन सकता है। यह कमाल सिर्फ भाजपा कर सकती है। पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के कई नेताओं को अपनी पार्टी में सदस्य बनाते हुए उन्हें सदस्यता नंबर भी आवंटित कर दिया। इनमें छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता टीएस सिंहदेव सहित कई दूसरे प्रदेशों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने जबरदस्ती लोगों को सदस्यता नंबर आवंटित कर विश्व में सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी बनी है। शकील अहमद ने कहा कि मिस्ड कॉल करने वाले को भाजपा ने अपना सदस्य मान लिया है। भले ही वह व्यक्ति भाजपा की विचारधारा से सहमत नहीं है।

नक्सली समस्या पर सरकार गंभीर नहीं
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार नक्सली समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। केंद्र सरकार के नक्सल प्रभावित जिलों में समन्वित कार्य योजना को खत्म करने से नक्सली हिंसा की घटनाएं बढ़ सकती हैं। पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। पार्टी का कहना है कि देश में 206 जिले नक्सल प्रभावित हैं। इनमें से 80 बुरी तरह प्रभावित हैं। यूपीए सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए कार्य योजना बनाई थी। इस पर 41 अरब रुपए खर्च हुए। योजना की वजह से नक्सली हिंसा की घटनाओं में काफी कमी दर्ज की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें