फोटो गैलरी

Hindi Newsदिवाली के बाद स्कूलों का बदला समय, अब बच्चों को नहीं उठना पड़ेगा जल्दी

दिवाली के बाद स्कूलों का बदला समय, अब बच्चों को नहीं उठना पड़ेगा जल्दी

मौसम बदलने के साथ ही स्कूलों का समय भी बदल गया है। शहर के कई पब्लिक स्कूलों ने अपने समय में परिवर्तन किया है। सुबह हल्की ठंड पड़ने के कारण शहर के अधिकतम स्कूलों ने स्कूल आने का समय बदलते हुए 8.30 से 9...

दिवाली के बाद स्कूलों का बदला समय, अब बच्चों को नहीं उठना पड़ेगा जल्दी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 02 Nov 2016 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम बदलने के साथ ही स्कूलों का समय भी बदल गया है। शहर के कई पब्लिक स्कूलों ने अपने समय में परिवर्तन किया है। सुबह हल्की ठंड पड़ने के कारण शहर के अधिकतम स्कूलों ने स्कूल आने का समय बदलते हुए 8.30 से 9 बजे तक कर दिया है, साथ स्कूल की छु्ट्टी का समय बढ़ाते हुए 2.30 से 3 बजे तक कर दिया है। वहीं शहर के कई स्कूलों में बुधवार से विंटर यूनिफार्म यानी फुल बाजू के कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं।

ठाकुरद्वारा स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने बताया कि स्कूल का समय अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है। वहीं मौसम बदलने के चलते छात्राएं अब हाफ स्वैटर में भी आ रही हैं। अनुमानित अगले सप्ताह से विंटर यूनिफार्म लागू कर दी जाएगी। 

छोटे बच्चों को बड़ी राहत 
छोटे बच्चे ठंड के समय सबसे ज्यादा आना कानी करते हैं। नेहरू वर्ल्ड स्कूल की प्रवक्ता नेहा ने बताया कि जूनियर विंग के बच्चे जल्द ही बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए उनके लिए आने का समय बढ़ाया गया है। दिन चढ़ते साथ ही धूप भी खिल जाती है, जिससे ठंड लगने से बीमार होने का खतरा भी कम हो जाता है।

इसलिए स्कूल में जूनियर विंग 9 बजे से व सीनियर विंग के विद्यार्थियों के लिए 8.30 बजे स्कूल खुलेगा, लेकिन आने का समय दोनों का 2.30 बजे तय किया गया है, जोकि गुरुवार से लागू होगा। शहर के अन्यों  स्कूलों में जूनियर विंग के बच्चों बड़ी राहत देते हुए उनके जाने का समय बढ़ाया गया है, लेकिन छुट्टी  के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें