फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन

प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मंगलवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया किया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा शीशगंज से गुरुद्वारा नानक प्याऊ तक खालसाई शानो शौकत से...

प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 25 Nov 2015 08:55 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मंगलवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया किया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा शीशगंज से गुरुद्वारा नानक प्याऊ तक खालसाई शानो शौकत से निकाला गया। गुरु ग्रंथ व पांच प्यारों के नेतृत्व में यह कीर्तन निकाला गया। इस मौके पर स्कूली बच्चे, गतका दल, बैंड, व कीर्तन जत्थे शामिल हुए।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह 'जीके' ने कहा कि गुरु नानक के समय के दौरान देश की बदहाल आर्थिक हालत थी। जनता वहम और भ्रम में फंसी हुई थी। ऐसे में गुरु नानक ने समाज में ऊंच-नीच का भेद दूर करने व समाज को जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। गुरु नानक देव ने अपने जीवन काल में लगभग 40 हजार मील की यात्रा की।

कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि गुरु पर्व के मौके पर गुरुद्वारा रकाबगंज सहित दिल्ली के कई गुरुद्वारों में कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। शहर में कई जगहों पर लंगर का भी आयोजन किया जा रहा है। नगर कीर्तन में धर्म प्रचार कमेटी के प्रमुख राणा परमजीत सिंह, कमेटी के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, रविंदर सिंह खुराना, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह साहनी, समरदीप सिंह, सुरजीत सिंह भोला, कैप्टर इंदरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें