फोटो गैलरी

Hindi Newsस्टेशन पर चला सफाई अभियान

स्टेशन पर चला सफाई अभियान

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार को जज़्बा ग्रुप और सरबत दा भला टीम के सदस्यों ने सफाई और जागरुकता अभियान चलाया। यह अभियान सुबह 11 बजे से 2 बजे तक स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1,2 और 3 पर चला। इस...

स्टेशन पर चला सफाई अभियान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 04 Dec 2016 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार को जज़्बा ग्रुप और सरबत दा भला टीम के सदस्यों ने सफाई और जागरुकता अभियान चलाया। यह अभियान सुबह 11 बजे से 2 बजे तक स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1,2 और 3 पर चला। इस दौरान स्टेशन पर सफाई के साथ-साथ विशेष तौर पर गंदगी फैलाने वाले लोगों को जागरुक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रेलवार्डनों के सहयोग से अवैध रूप से रेलवे लाईन क्रॉस कर जान हथेली पर रखकर चलने वालों को जागरुक भी किया गया। इस अभियान में शामिल सभी सदस्य नौजवान हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत कर अभियान सफल बनाया। वहां उन्होंने सफाई के साथ साथ सभी यात्रियों को बताया कि जिस तरह हम अपने घर को साफ़ सुथरा रखते हैं उसी तरह शहर, देश और सारा संसार हमारा घर ही है। इसके चलते सफाई की जिम्मेवारी भी हमारी ही बनती है। बहुत से यात्रीयों और रेल स्टाफ ने भी इस सफाई अभियान में सहयोग दिया और इस अभियान की जमकर सरहाना की।

इस अभियान में प्रमुख रूप से मौजूद सदस्य सिमरजीत सिंह, तरनजीत सिंह, हिमांशु भटट्, अमिता सिंह, बबीता पाठक, सुनिता पाठक, विक्रम वशिष्ठ, मुकुल तोमर, दीपक शर्मा, अजय चौधरी समेत काफी संख्या में युवक और युवतियां शामिल रहे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें