फोटो गैलरी

Hindi Newsयमुना बैंक मेट्रो पर खाया जहर, मौत हुई

यमुना बैंक मेट्रो पर खाया जहर, मौत हुई

नई दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एक युवक के जहर खा लिया। जहर खाने की सूचना मिलते ही मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जहर खाने वाले युवक की पहचान मेरठ निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी...

यमुना बैंक मेट्रो पर खाया जहर, मौत हुई
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 16 May 2016 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एक युवक के जहर खा लिया। जहर खाने की सूचना मिलते ही मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जहर खाने वाले युवक की पहचान मेरठ निवासी के तौर पर हुई है।

पुलिस अधिकारी जितेंद्र मणि ने बताया कि शाम के समय उन्हें सूचना मिली कि मेट्रो पर एक व्यक्ति ने जहर खा लिया है। आनन फानन में पुलिस की टीम वहां पहुँची। तफ्तीश के बाद जानकारी मिली कि जहर खाने वाला युवक दिनेश मेरठ के किला परीक्षित गढ़ का रहने वाला है। उसकी उम्र 27 साल है और पिता का नाम प्रीतपाल है। जानकारी के अनुसार उसने पारिवारिक विवाद को वजह से जहर खाया है। परिवार को इस बारे में जानकारी दी गयी है। युवक की मौत हो गयी है। उसे lbs अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जाँच जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें