फोटो गैलरी

Hindi Newsताज होटल को नीलाम करेगा NDMC

ताज होटल को नीलाम करेगा NDMC

नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने ताज मानसिंह होटल की नीलामी करने और ली मेरीडियन का लाइसेंस रद्द करने का गुरुवार को फैसला किया। एनडीएमसी की परिषद के सदस्य एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी शीर्ष...

ताज होटल को नीलाम करेगा NDMC
एजेंसीThu, 02 Mar 2017 07:18 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने ताज मानसिंह होटल की नीलामी करने और ली मेरीडियन का लाइसेंस रद्द करने का गुरुवार को फैसला किया। एनडीएमसी की परिषद के सदस्य एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी शीर्ष निर्णयकारी इकाई की एक विशेष बैठक के बाद यह घोषणा की।
    
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि एनडीएमसी की गुरुवार की बैठक में ताज मानसिंह की नीलामी और ली मेरीडियन होटल का लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया गया। पिछले साल नवंबर में टाटा ग्रुप के इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया था जिसके तहत एनडीएमसी को ताजमहल की नीलामी की इजाजत दी थी। यह दलील दी गई कि ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह नगर निकाय के लिए अच्छा राजस्व जुटाता है।
 
ली मेरीडियन का लाइसेंस फीस विवाद की जड़ है। दरअसल, शहर के लुटियंस जोन स्थित इस पांच सितारा होटल से लाइसेंस फीस लेने में नगर निकाय के खिलाफ अनियमितता के आरोप हैं। एनडीएमसी ने अपना लाइसेंस फीस पिछले साल तीन करोड़ रुपये से अधिक बढ़ा दिया था।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें