फोटो गैलरी

Hindi Newsतैनाती पर आप पर हमला, एमसीडी नहीं रख सकती कर्मचारी : भाजपा

तैनाती पर आप पर हमला, एमसीडी नहीं रख सकती कर्मचारी : भाजपा

दिल्ली में कर्मचारियों को पक्का करने का मामला हो या फिर तैनाती का मामला। इन मामलों में सीधेतौर पर दिल्ली सरकार के पास पूरे अधिकार है। कर्मचारियो की तैनाती के मामले में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश...

तैनाती पर आप पर हमला, एमसीडी नहीं रख सकती कर्मचारी : भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 12 Apr 2017 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में कर्मचारियों को पक्का करने का मामला हो या फिर तैनाती का मामला। इन मामलों में सीधेतौर पर दिल्ली सरकार के पास पूरे अधिकार है। कर्मचारियो की तैनाती के मामले में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली सरकार की मंजूरी के बिना एक कर्मचारी तक की तैनाती एमसीडी नहीं कर सकती। वे सीधेतौर पर सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रहे थे कि यदि सरकार ने नियमों का पालन करते हुए कार्य किया होता तो किसी भी प्रकार की अड़चने सामने नहीं आती। भाजपा ने एक रिपोर्ट भी तैयार की है जिसमें 15 मोर्चो पर कांग्रेस की तरफ फेल साबित किया है। 

सतीश उपाध्याय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दो वर्ष में ही शीला दीक्षित सरकार के 15 वर्ष को पीछे छोड़ दिया है, आज तो ऐसा लगता है कि भ्रष्टाचार के मामले में शीला दीक्षित सरकार की सोच जहां खत्म होती थी अरविंद केजरीवाल की तो वहां से शुरू होती है। उन्होंने  कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचारी एवं अनैतिक राजनीति पर प्रहार करती हुई एक बुकलेट जारी की। इस बुकलेट में कांग्रेस एवं केजरीवाल के भ्रष्टाचार के जो मुद्दे उठाये हैं।

उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने दल्लिी की जनता के साथ अनेक धोखे किये उनमें से एक प्रमुख धोखा था सरकारी नियुक्ति में ठेकेदारी प्रथा लाना और इसमें भी केजरीवाल ने कांग्रेस को पीछे छोड़ा है। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा के कर्मचारियों के नाम पर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की भर्ती की है तो वहीं नगर निगमों पर अस्थायी कर्मचारियों को हटाने के लिये पूरा दबाव डाला है। इसके लिये सरकार ने निगम को दो बार पत्र भी लिखे।  सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर एवं मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिति थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें