फोटो गैलरी

Hindi Newsतेज आंधी के साथ हल्की बारिश से गिरा तापमान

तेज आंधी के साथ हल्की बारिश से गिरा तापमान

साइबर सिटी में शनिवार रात तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। जिसके बाद शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। अधिकतम तापमान छह डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज हुई। पिछले पांच दिनों से गर्मी से...

तेज आंधी के साथ हल्की बारिश से गिरा तापमान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 29 May 2016 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

साइबर सिटी में शनिवार रात तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। जिसके बाद शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। अधिकतम तापमान छह डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज हुई।

पिछले पांच दिनों से गर्मी से परेशान शहरवासियों को इंद्रदेव ने एक बार फिर राहत दिलायी है। शनिवार रात करीब दस बजे तेज आंधी आयी। इसके बाद हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार के मुकाबले रविवार के तापमान में 6.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी।

जिसके बाद अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान में 9.5 डिग्री सेल्सियस की रिकार्ड कमी दर्ज की गई। न्यूनत तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे गर्मी से रात में परेशान लोगों को खासी राहत मिली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें