फोटो गैलरी

Hindi Newsमात्र 500 रुपये के लिए मजदूर की चाकू घोंपकर हत्या

मात्र 500 रुपये के लिए मजदूर की चाकू घोंपकर हत्या

जीवन नगर में एक मजदूर ने अपने साथी मजदूर की मात्र 500 रुपये के लिए चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। मुजेसर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी के चाचा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ...

मात्र 500 रुपये के लिए मजदूर की चाकू घोंपकर हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Feb 2017 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

जीवन नगर में एक मजदूर ने अपने साथी मजदूर की मात्र 500 रुपये के लिए चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। मुजेसर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी के चाचा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। 

पुलिस के मुताबिक, हरदोई के कुरानी गांव निवासी 24 वर्षीय शोभित उर्फ अंडू जीवन नगर गोंच्छी में कबाड़े के गोदामों पर गाड़ियों में कबाड़ा उतारने-चढ़ाने का काम करता था। इसी तरह का काम यूपी के फर्रुखाबाद के खइबन नंगला निवासी 26 वर्षीय नन्हे लाल भी करता था। शोभित उर्फ अंडू अपने साथी नन्हे लाल, बल्लू और सुखपाल के साथ जीवन नगर में एक ही कमरे में रहता था। 

गुड़गांव में फर्नीचर का काम करने वाला शोभित उर्फ अंडू की पत्नी दीपा का चाचा रणजीत सिंह 10 फरवरी की रात को उससे मिलने के लिए उसके कमरे पर आया हुआ था। रात करीब 10 बजे शोभित उर्फ अंडू और नन्हे लाल अपना काम कर अपने कमरे पर लौट आए। उन्होंने शराब पी हुई थी। करीब 11 बजे शोभित उर्फ अंडू ने अपने साथी नन्हे लाल से अपनी 10 फरवरी की मजदूरी के 500 रुपये मांगे। लेकिन नन्हे लाल ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर अंडू ने उससे अपने कमरे से जाने के लिए बोल दिया। 

आरोप है कि इतना सुनते ही नन्हे लाल आग बबूला हो गया। उसने चाकू लाकर अंडू के पेट औ बाजू पर ताबड़तोड़ पांच वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। बाद में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

संजय कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी लाजपत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके परिचितों से जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें