फोटो गैलरी

Hindi Newsजेएनयू प्रशासन ने कराई 60 से ज्यादा छात्रों के खिलाफ एफआईआर

जेएनयू प्रशासन ने कराई 60 से ज्यादा छात्रों के खिलाफ एफआईआर

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने प्रशासनिक ब्लॉक की घेराबंदी करने वाले छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार प्रशासन द्वारा दर्ज कराए गए मामले में 60 से ज्यादा...

जेएनयू प्रशासन ने कराई 60 से ज्यादा छात्रों के खिलाफ एफआईआर
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Feb 2017 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने प्रशासनिक ब्लॉक की घेराबंदी करने वाले छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार प्रशासन द्वारा दर्ज कराए गए मामले में 60 से ज्यादा छात्रों पर गैरकानूनी तरीके से प्रशासनिक ब्लॉक को बंद रखने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दक्षिणी दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेएनयू प्रशासन की तरफ से हमें 15 फरवरी को छात्रों के खिलाफ वसंत कुंज नॉर्थ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी के अनुसार प्रशासन का आरोप है कि छात्रों ने नौ फरवरी से प्रशासनिक ब्लॉक को बंद किया हुआ है। 

इस वजह से बीते एक सप्ताह से अधिक समय से कुलपति सहित 250 से ज्यादा कर्मचारी अपने दफ्तर में नहीं बैठ पा रहे हैं। इसकी वजह से विश्वविद्यालय का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज करने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की पहले जांच कर रही है। साथ ही कोशिश की जा रही है कि प्रशासन और छात्रों के बीच के बढ़ते गतिरोध को खत्म किया जा सके और मामले को सुलझाया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें