फोटो गैलरी

Hindi Newsगुड़गांव में बारिश से मिली लोगों को राहत

गुड़गांव में बारिश से मिली लोगों को राहत

साइबर सिटी में बुधवार तड़के हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी है। करीब तीन घंटे तक छिटपुट बारिश होती रही। जिसकी बदौलत अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से कम रहा। गर्मी की मार से...

गुड़गांव में बारिश से मिली लोगों को राहत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 11 May 2016 06:39 PM
ऐप पर पढ़ें

साइबर सिटी में बुधवार तड़के हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी है। करीब तीन घंटे तक छिटपुट बारिश होती रही। जिसकी बदौलत अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

गर्मी की मार से परेशान शहरवासियों को इंद्रदेव ने राहत दिलायी। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक एमएम बारिश हुई। इसके अतिरिक्त सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए रहे। इससे सूर्यदेव के तेवरों में थोड़ी कमी आयी। आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ सूर्यदेव गुरूवार को फिर रौद्र रूप में दिखेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक गुरूवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। हालांकि 14 मई के बाद हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आशीष मित्रा के मुताबिक हल्की बारिश के चलते तापमान में आंशिक कमी आ सकती है। लेकिन पूरी तरह से राहत नहीं मिल सकती। फिलहाल अच्छी बारिश की संभावनाएं नहीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें