फोटो गैलरी

Hindi Newsदो साल में सरकार तय नहीं कर पाई अधिकारियों को क्या काम दे: भूपेंद्र सिंह

दो साल में सरकार तय नहीं कर पाई अधिकारियों को क्या काम दे: भूपेंद्र सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बदला लेने, बदली करने और फीता काटने में लगी है। केवल घोषणाएं की जा रही है जबकि विकास कार्य ठप पडे़ हैं। हालत यह है कि दो साल...

दो साल में सरकार तय नहीं कर पाई अधिकारियों को क्या काम दे: भूपेंद्र सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Jan 2017 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बदला लेने, बदली करने और फीता काटने में लगी है। केवल घोषणाएं की जा रही है जबकि विकास कार्य ठप पडे़ हैं। हालत यह है कि दो साल में सरकार यह ही तय नहीं कर पा रही है कि किस अधिकारी को क्या काम दें।

हुड्डा पूर्व खेल मंत्री सुखवीर कटारिया द्वारा गुरुग्राम गांव में शुक्रवार को लोहड़ी मिलन समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि आलम यह है कि एक पद पर अधिकारी काम करना शुरू करता है। तब उसके तबादले का आदेश आ जाता है। इस कार्यक्रम में सुखबीर और उनके समर्थकों ने हुड्डा का जोरदार स्वागत किया। लोगों को मकर संक्रांति एवं लोहड़ी की शुभकामनाएं देते पत्रकारों से सवालों के जवाब भी दिए। 

उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर भी तंज कशा। एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि  वह अपनी गर्दन में दर्द की शिकायत कर रह हैं तो मुझसे कहेंगे तो उनका इलाज करा देंगे। अभय चौटाला द्वारा नहर खोदाई के लिए हुड्डा को अपने साथ चलने का निमंत्रण देने के मामले पर पूर्व सीएम ने कहा कि असल में बादल और इनेलो की पुरानी दोस्ती है। ये उन्हें इस विवाद द्वारा राजनैतिक फायदा पहुंचाना चाहते हैं। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आ चुका है। यह भी बताया जा चुका है कि इस नहर का निर्माण किसे करना है। अब केन्द्र सरकार को एसवाइएल नहर के निर्माण हेतु तत्काल कार्य शुरू करना चाहिए। 

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आफताब अहमद, कांग्रेसी विधायक ललित नागर, पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व मंत्री नरेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री ओपी जैन, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व मंत्री शिवचरण लाल शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव राव दान ¨सह, पूर्व संसदीय सचिव जलेब खान, पूर्व संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव प्रह्लाद ¨सिंह गिलाखेड़ा, पूर्व विधायक रामबीर, पूर्व विधायक ओम प्रकाश ढांडा समेत अन्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें