फोटो गैलरी

Hindi Newsडीईआरसी की नियुक्तियों में धांधली

डीईआरसी की नियुक्तियों में धांधली

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग में नियुक्तियों के मामले में गड़बडि़यां सामने आई है। ये गड़बडि़यां आरटीआई के माध्यम से उजागर हुई है। यूआरडी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि नियुक्ति के मामले...

डीईआरसी की नियुक्तियों में धांधली
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 20 Jan 2016 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग में नियुक्तियों के मामले में गड़बडि़यां सामने आई है। ये गड़बडि़यां आरटीआई के माध्यम से उजागर हुई है। यूआरडी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि नियुक्ति के मामले में आरटीआई से आयोग से जवाब मांगा गया था।

लेकिन इस अधिकार के तहत भी आरडब्ल्यूए को भी जानकारियां नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि डीईआरसी की नियुक्तियों में धांधली हुई है इसमें नियमों का पालन नहीं हुआ है।

इसलिए इन जानकारियां को छुपाया जा रहा है। जवाब में कहा गया है कि मांगी गई  सूचनाओं का गलत इस्तेमाल हो सकता है।

इन जानकारियों से दिल्ली के विधायकों को अवगत कराया जा सकें इसके लिए आयोग के समक्ष पेश होने वाले सभी विधायकों को आरडब्ल्यूए की तरफ से आमंत्रित किया गया था लेकिन एक भी विधायक इसके समर्थन में आरडब्ल्यू के साथ नहीं आया। हालांकि सरकार बनने से पूर्व सरकार की गड़बडि़यों तक विधायक आयोग के कोर्ट रूम तक पहुंचे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें