फोटो गैलरी

Hindi Newsलूट का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या

लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या

गाजियाबाद के श्रीराम रेजीडेंसी में बुधवार शाम एक बदमाश ने लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान महिला घर पर अकेली थी। उसका बेटा नोएडा अपने दफ्तर गया था। बदमाश...

लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 07 Jul 2016 11:53 AM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद के श्रीराम रेजीडेंसी में बुधवार शाम एक बदमाश ने लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान महिला घर पर अकेली थी। उसका बेटा नोएडा अपने दफ्तर गया था। बदमाश ने इलेक्टीशियन बनकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

श्रीराम रेजीडेंसी (इंदिरापुरम के अहिंसाखंड) में मधुर अग्रवाल(60) अपने बेटे विभोर के साथ रहती थी। विभोर नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस के अनुसार बधुवार सुबह विभोर के घर में लगे बिजली के बोर्ड में खराबी आ गई थी। विभोर ने कनावनी के एक दुकान पर फोन इलेक्ट्रीशियन को ठीक करने के लिए घर बुलाया। इसके बाद वह दफ्तर चले गए। शाम को चार बजे के करीब दीपक नाम का इलेक्ट्रीशियन उनके घर पर पहुंचा।

बिजली का बोर्ड ठीक करने के बाद उसने घर पर अकेली मौजूद मधुर से लूटपाट करने लगा। मधुर से उनके गले की चेन लूट ली। इसके बाद हाथ से कड़े निकालने लगा। मधुर ने विरोध किया तो आरोपी दीपक ने चाकू से मारकर मधुर की हत्या कर दी। विभोर शाम को दफ्तर से लौटे तो देखा उनकी मां की मौत हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने कनावनी से दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी दीपक  हरदोई का रहने वाला है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें