फोटो गैलरी

Hindi Newsएलजी नजीब जंग का आदेश, तुरंत देश वापस आएं उप मुख्यमंत्री सिसोदिया

एलजी नजीब जंग का आदेश, तुरंत देश वापस आएं उप मुख्यमंत्री सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को उपराज्यपाल नजीब जंग ने तुरंत देश लौटने के आदेश जारी किए हैं। वे फिनलैड के दौरे पर हैं। सूत्रों ने बताया कि देर शाम इस बाबत आदेश दिल्ली सरकार को मिले...

एलजी नजीब जंग का आदेश, तुरंत देश वापस आएं उप मुख्यमंत्री सिसोदिया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 17 Sep 2016 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को उपराज्यपाल नजीब जंग ने तुरंत देश लौटने के आदेश जारी किए हैं। वे फिनलैड के दौरे पर हैं। सूत्रों ने बताया कि देर शाम इस बाबत आदेश दिल्ली सरकार को मिले है।

बीते कई दिनों से इस विदेश दौरे पर विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा था। लेकिन शुक्रवार को अधिकारियों के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष के हमले तेज हो गए थे। इन तस्वीरों में उप मुख्यमंत्री को घूमते हुए दिखाया गया था। माना जा रहा है कि दिल्ली में फैली बीमारियों को भी वापसी का आधार बनाया गया है। हालांकि उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने इस मसले पर बोलने से इंकार किया है।

उप मुख्यमंत्री 13 सितम्बर को दिल्ली से रवाना हुए थे। वे एक शिक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने गए हैं। बताया जा रहा है कि तय कार्यक्रम के मुताबिक 17 सितम्बर तक के लिए विदेश दौरे पर थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें