फोटो गैलरी

Hindi Newsबीजेपी के शासनकाल में कानून-व्यवस्था हुई चौपट: तंवर

बीजेपी के शासनकाल में कानून-व्यवस्था हुई चौपट: तंवर

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। पलवल में सरेआम गोली-बारी हो रही है और कानून व्यवस्था कहीं दिखाई नहीं...

बीजेपी के शासनकाल में कानून-व्यवस्था हुई चौपट: तंवर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 03 Dec 2015 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।

पलवल में सरेआम गोली-बारी हो रही है और कानून व्यवस्था कहीं दिखाई नहीं देती है। प्रदेश में हत्या, बलात्कार, अल्पसंख्यक और दलितों का उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है।

तंवर गुरुवार को यहां नीलम बाटा रोड स्थित एक होटल में हजकां जिलाध्यक्ष ओमपाल टोंगर के कांग्रेस में शामिल होने के आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब लोगों को उजाड़ा जा रहा है।

किसान, मजदूर, व्यापारी और उद्योगपतियों समेत सभी वर्ग परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी इस सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेगी। लोगों के हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तेजी से संगठन का विस्तार कर रही है।

बसपा, इनेलो, हजकां और भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने ओमपाल टोंगर के पार्टी में शामिल होने पर कहा कि इससे कांग्रेस मजबूत होगी। ओमपाल टोंगर ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों का भला कर सकती है।

इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक आनंद शर्मा, बीआर ओझा, बलजीत कौशिक, सत्यवीर डागर, विकास चौधरी, राधा नरूला, अनीष पाल, सीमा जैन व राकेश भड़ाना आदि मौजूद रहे।

पंजे पर लड़ सकते हैं नगर निगम का चुनाव
तंवर ने कहा कि फरीदाबाद के कार्यकर्ता चाहते हैं कि नगर निगम का चुनाव कांग्रेस अपने चुनाव चिह्न पर लड़े। ऐसा फीडबैक आया है, लेकिन इस पर निर्णय चुनावों के दौरान समय व परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव करवाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। मध्यप्रदेश में उपचुनाव व गुजरात के पंचायत चुनावों में कांग्रेस को सफलता मिली है। आए दिन भाजपा का ग्राफ गिर रहा है। इससे पहले जमाई कॉलोनी में डॉ. तवंर का स्वागत किया गया। इस मौके पर सुमित गौड़, रिंकू चंदीला, दिनेश चंदीला, महेंद्र शर्मा, संजय सैफी, शमीम व इकबाल खान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें