फोटो गैलरी

Hindi Newsऑटो चालक यूनियन ने हड़ताल जारी रखने का किया फैसला, दिन भर परेशान दिखे लोग

ऑटो चालक यूनियन ने हड़ताल जारी रखने का किया फैसला, दिन भर परेशान दिखे लोग

ओला व उबर कंपनियों के विरोध में मंगलवार को ऑटो चालकों ने हड़ताल की। हड़ताल का सबसे अधिक असर सुबह के पीक ऑवर में नजर आया। दिल्ली वालों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी। इस वजह से कई किलोमीटर तक लोग पैदल चलकर...

ऑटो चालक यूनियन ने हड़ताल जारी रखने का किया फैसला, दिन भर परेशान दिखे लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 26 Jul 2016 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

ओला व उबर कंपनियों के विरोध में मंगलवार को ऑटो चालकों ने हड़ताल की। हड़ताल का सबसे अधिक असर सुबह के पीक ऑवर में नजर आया। दिल्ली वालों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी। इस वजह से कई किलोमीटर तक लोग पैदल चलकर मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचे। यूनियन ने आगे भी हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है।

यह अब तक पहली बार था कि एक साथ मिलकर प्रमुख यूनियन ने यह हड़ताल की थी। नई दिल्ली, एयरपोर्ट व आनंद विहार स्टेशन पर काफी परेशानी हुई। जगह- जगह पर ऑटो चालकों ने एक जगह एकजुट होकर नारेबाजी की, इसमें कांग्रेस, मजदूर संघ समेत अन्य 20 पंजीकृत यूनियन शामिल थी। बाहरी दिल्ली मुकरबा चौक, रोहिणी व आसपास में ऑटो चालकों ने जबरन बंद करने की कोशिश की। इस डर से बड़ी संख्या में ऑटो सड़कों पर नहीं उतरे।

यूनियन का कहना है कि ओला व उबर की टैक्सी तय रेट से कम दर पर उठा रही है और हरियाणा, यूपी, पंजाब की गाड़ियां चल रही है। इस वजह से दिक्कत आ रही है। हमें अपने ऑटो बेचने पड़ रहे हैं। ऑटो यूनियन ने अपनी हड़ताल को सफल बताया है। एक्शन कमेटी का कहना है कि जहां भी गुंडागर्दी हुई है वह आप नेताओं की मिलीभगत से हुई है। इसके विरोध मुख्यमंत्री पर आवास पर भूख की जाएगी। इस समिति में ऑटो टैक्सी यूनियन नेता जोगिंदर श्रीवास्तव, किशन वर्मा, राजेंद्र सोनी समेत अन्य शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें