फोटो गैलरी

Hindi Newsअरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को धमकाया, शिकायत दर्ज

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को धमकाया, शिकायत दर्ज

डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धमकराया है। ये धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से की गई है। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ...

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को धमकाया, शिकायत दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धमकराया है। ये धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से की गई है। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ पुलिस शिकात दर्ज कराई है और उनका सोशल मीडिया एकाउंट बंद करने की मांग की है। 

मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डेंगू एवं चिकनुनिया के फैलाव को लेकर टिप्पणी की है। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ये बीमारियां फैले तो दिल्ली का वोटर जिम्मेदार होगा। इस के माध्यम से भाजपा को वोट दिए जाने पर आपत्ति जताई गई है।  भाजपा के उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता अभय वर्मा के नेतृत्व में दल्लिी भाजपा की लीगल टीम से जुड़े अधिवक्ताओं नीरज, सुरेन्द्र नाथ, रिपुदमन भारद्वाज, सुशील पाण्डेय एवं  राजेन्द्र मिश्रा ने इस पर  नोर्थ एवेन्यू थाने में  शिकायत की।  

शिकायत में कहा गया है कि आप  संयोजक एवं  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदर्श आचार संहिता की अवहेलना कर अपनी फेसबुक पर इस संदर्भ में आपत्तिजनक सामग्री जारी की है।  साथ ही चुनाव प्रचार समय समाप्त होने के बाद फेसबुक पर प्रचार कर के आदर्श आचार संहिता की भी अवहेलना की गई है। भाजपा ने जनता को दी गई धमकी के विरूद्ध उन पर कार्रवाई करने की मांग के साथ-साथ उनके फेसबुक खाते को बंद करने की भी मांग की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें