फोटो गैलरी

Hindi Newsशुक्रवार से आनंद विहार की जनरथ बसें कौशांबी डिपो से चलेगी

शुक्रवार से आनंद विहार की जनरथ बसें कौशांबी डिपो से चलेगी

आनंद विहार डिपो से जाने वाली जनरथ बसें शुक्रवार से कौशांबी डिपो से चलेगी। इसके लिए डिपो परिसर पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जा चुकी है। साथ ही पथ प्रकाश के लिए एलईडी लाइटें और जनरेटर भी लगाए गए हैं।...

शुक्रवार से आनंद विहार की जनरथ बसें कौशांबी डिपो से चलेगी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 14 Jul 2016 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

आनंद विहार डिपो से जाने वाली जनरथ बसें शुक्रवार से कौशांबी डिपो से चलेगी। इसके लिए डिपो परिसर पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जा चुकी है। साथ ही पथ प्रकाश के लिए एलईडी लाइटें और जनरेटर भी लगाए गए हैं। वहीं बस किराए में भी यात्रियों को छूट मिलेगी।

यात्रियों की सुविधाओं के देखते हुए परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है। आनंद विहार बस डिपो से रोजाना विभिन्न रुटों की बसें चलती हैं। ऐसे में आनंद विहार बस डिपो पर यात्रियों की भीड़ अधिक हो जाती है। यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को देखते हुए आनंद विहार से 12 रुटों की जनरथ बसें अब कौशांबी डिपो से चलेगीं।

कौशांबी डिपो से इन रुटों पर चलेगीं बसे
जनरथ बसों की बात की जाए तो आनंद विहार डिपो से केवल 3 रुटों को छोड़कर बाकी सभी रुटों में बलिया, बनारस, बदायूं, फरुखाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़ इन रुटों पर बस सेवा की शुरुआत होगी। वहीं जिन 3 रुटों पर बस नहीं चलेगी वह है महेंद्र नगर नेपाल, पोखरा नेपाल, सुनौली भारत-पाक बॉर्डर। यानी नेपाल के लिए जनरथ बसें आनंद विहार से ही जाएगी ।

सुरक्षा के लिए लगेगें सीसीटीवी कैमरे    
कौशांबी बस डिपो पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरें भी लगवाए जाएगे । इस संबंध में एआरएम एन.के वर्मा ने बताया कि कौशांबी डिपो से बसों के संचालन से दिल्ली में लगने वाले टोल टैक्स से यात्रियों को राहत मिलेगी। किराए में आठ से ग्यारह रुपये तक कम हो जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें