फोटो गैलरी

Hindi Newsकत्थक की छात्राओं ने परीक्षा में दिखायी प्रतिभा

कत्थक की छात्राओं ने परीक्षा में दिखायी प्रतिभा

नगर के विजय बाजार स्थित शकंंुतलम मेमोरियल म्यूजिक कॉलेज में कत्थक एवं तबला की प्रायोगिक परीक्षा हुई। जहां प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ से प्रतिनियुक्त परीक्षक कुंदन कुमार मिश्रा की देखरेख में कत्थक की...

कत्थक की छात्राओं ने परीक्षा में दिखायी प्रतिभा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 31 Mar 2017 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के विजय बाजार स्थित शकंंुतलम मेमोरियल म्यूजिक कॉलेज में कत्थक एवं तबला की प्रायोगिक परीक्षा हुई। जहां प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ से प्रतिनियुक्त परीक्षक कुंदन कुमार मिश्रा की देखरेख में कत्थक की 50 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। यह प्रारंभिक, भूषण व विशारद की परीक्षा थी।

निदेशक विजय शंकर पाठक ने बताया कि बीते कई माह से येे सभी छात्राएं नित्य कत्थक की तालीम सीख रहीं थी। इनका परफार्मेंस काफी बेहतर रहा। छात्रा जेसिका राज, इसिका राज, लावण्या राज, खुशी, नव्या, पुरुषोत्तम, राजसी, वंदना, सचिन ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षक ने भी छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। इस मौके पर नृत्य के गुरु राहुल कुमार, संरक्षक गोपाल कुमार सिन्हा, अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा, अभय कुमार ने सहयोग दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें