फोटो गैलरी

Hindi Newsयोगी के मंत्रियों का पताः जानें किसे मिला शिवपाल, आजम का सरकारी आवास

योगी के मंत्रियों का पताः जानें किसे मिला शिवपाल, आजम का सरकारी आवास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पूजा पाठ के बाद मुख्यमंत्री आवास में गृह प्रवेश किया। उनका यह सरकारी आवास लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग पर स्थित है। योगी कैबिनेट के कई मंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटित कर...

योगी के मंत्रियों का पताः जानें किसे मिला शिवपाल, आजम का सरकारी आवास
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 Mar 2017 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पूजा पाठ के बाद मुख्यमंत्री आवास में गृह प्रवेश किया। उनका यह सरकारी आवास लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग पर स्थित है। योगी कैबिनेट के कई मंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटित कर दिए गए हैं। 

आइए एक नजर डालते हैं कि अखिलेश सरकार में कौन मंत्री कहां रहता था और अब उस बंगले में योगी सरकार का कौन मंत्री रहेगा।

- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सात, कालिदास मार्ग वाला सरकारी बंगला मिला है, अखिलेश सरकार में शिवपाल यादव को यह बंगला आवंटित था। 

- उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित तीन पुराना मंत्री आवास दिया गया है। इस बंगले में अखिलेश सरकार के मंत्री आजम खां रहते थे। 

- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आठ कालिदास मार्ग स्थित बंगले में रहेंगे, उनसे पहले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया रहते थे। 

योगी के मंत्रियों का ये है पता

1- सिद्धार्थनाथ सिंह- 19 गौतम पल्ली

2- चेतन चौहान- 12ए, गौतम पल्ली

3- श्रीकांत शर्मा- 5ए, नया मंत्री आवास

4- सुरेश खन्ना- 10 कालिदास मार्ग

5- आशुतोष टंडन- 24 गौतम पल्ली 

6- स्वामी प्रसाद मौर्य- 14 कालिदास मार्ग

7- सतीश महाना- 16 कालिदास मार्ग

8- राजेश अग्रवाल- 11 मॉल एवेन्यु कॉलोनी

9- रीता बहुगुणा जोशी- 8, टाइप-छह राजभवन कॉलोनी

10- धर्मपाल सिंह-1, उपसचिव आवास माल एवेन्यु

11- ओम प्रकाश राजभर- 10, एनडीएमआर (बीडी मार्ग)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें