फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तराखंडः खतरे में हरीश रावत सरकार, 12 कांग्रेस MLA भाजपा में जा सकते हैं

उत्तराखंडः खतरे में हरीश रावत सरकार, 12 कांग्रेस MLA भाजपा में जा सकते हैं

उत्तराखंड में सीएम हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर गिरने का खतरा मंडराने लगा है। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस के करीब 12 विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही...

उत्तराखंडः खतरे में हरीश रावत सरकार, 12 कांग्रेस MLA भाजपा में जा सकते हैं
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 18 Mar 2016 12:46 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में सीएम हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर गिरने का खतरा मंडराने लगा है। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस के करीब 12 विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सदन में बजट मतदान के दौरान कांग्रेस के ये 12 विधायक सरकार के विरोध में मतदान कर सकते हैं।   

भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आज शाम तक लोगों को पता चल जाएगा कि क्या हुआ। हमलोग जनता की आवाज हैं।

वहीं सीएम रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ जानती है। वह जवाब देगी। सरकार को कुछ नहीं होने जा रहा है क्योंकि जनता का आशीर्वाद और विश्वास उनके साथ है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उनकी पार्टी को कोई खतरा नहीं है। सभी विधायक उनके साथ हैं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ रावत ने दावा किया है कि कांग्रेस विधायकों के अंदर बगावत की आग सुलग रही है। 12 से 13 विधायक हमारे संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक सरकार गिराने की बात है तो ऐसे मौके दो तीन बार पहले भी आए थे। अगर भाजपा चाहती तो तक सरकार गिरा देती।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें