फोटो गैलरी

Hindi Newsकेंद्रीय मंत्री गंगवार के वाहन पर ओडिशा में पथराव, बीजद एमएलए गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री गंगवार के वाहन पर ओडिशा में पथराव, बीजद एमएलए गिरफ्तार

बरगढ़ में विकास उत्सव में भाग लेने आए केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार के वाहन पर शुक्रवार को पथराव किया गया। घटना में गंगवार बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले...

केंद्रीय मंत्री गंगवार के वाहन पर ओडिशा में पथराव, बीजद एमएलए गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Jun 2016 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बरगढ़ में विकास उत्सव में भाग लेने आए केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार के वाहन पर शुक्रवार को पथराव किया गया। घटना में गंगवार बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में पुलिस ने बरगढ़ के बीजू जनता दल विधायक देवेश आचार्य समेत सौ से ज्यादा बीजद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। भाजपा ने इस घटना की निंदा की है।

विकास उत्सव में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, साध्वी निरंजना ज्योति, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बसंत पंडा जैसे नेता शामिल हुए। बीजद ने इस कार्यक्रम के विरोध की तैयारी कर रखी थी। सुबह संतोष गंगवार का काफिला जैसे ही बरगढ़ के गांधी चौक पहुंचा विधायक देवेश आचार्य अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और काला झंडा दिखाना आरंभ कर दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मंत्री के वाहन पर पथराव भी शुरू कर दिया। 

केंद्रीय मंत्री की गाड़ी का शीशा टूटते ही पुलिस हरकत में आ गई और उन्हें सुरक्षा के घेरे में लिया। जोरदार विरोध के बावजदू के कार्यक्रम स्थल तक गए। वहां मौजूद डाॠक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बाद में मंत्री को कड़ी सुरक्षा में छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक पहुंचाया गया। वहां से वह रायपुर हवाई अड्डा पहुंचे। वहां दिल्ली के लिए विमान लिया। इस घटना के बाद ओडिशा पुलिस ने मोर्चा संभाला और बीजद विधायक देवेश आचार्य समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।  

गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
गंगवार के निजी स्टाफ ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले में रात आठ बजे तक रिपोर्ट मांगी है। जिन लोगों ने काफिले पर हमला किया है, वो कैमरे में कैद हो गए है। गृह मंत्रालय की सख्ती को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के तमाम आला अफसरों ने बरगढ़ में कैंप कर लिया है।

बीजद के लोगों ने पहले हमारे काफिले को काले झंडे दिखाए और फिर पथराव कर दिया। पत्थर से गाड़ी का शीशा टूट गया। मुझे और कुछ अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। केंद्रीय मंत्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। 
- संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें