सुरक्षा मसलों पर राजनाथ सिंह ने एनएसए से चर्चा की
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत शीर्ष अफसरों के साथ विभिन्न सुरक्षा मसलों पर चर्चा की। इनमें एनआईटी श्रीनगर में तनाव और पठानकोट एयरबेस पर हमले की जांच के...
~08~04~2016~1460120463_storyimage.jpg)
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत शीर्ष अफसरों के साथ विभिन्न सुरक्षा मसलों पर चर्चा की। इनमें एनआईटी श्रीनगर में तनाव और पठानकोट एयरबेस पर हमले की जांच के सिलसिले में एनआईए टीम को पाकिस्तान का दौरा करने की इजाजत नहीं मिलने पर भी चर्चा की गई।
सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री को देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति और एनआईटी श्रीनगर में तनाव कम करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया गया। पिछले हफ्ते वल्र्ड कप टी-20 में वेस्टइंडीज से भारत के हार जाने पर एनआईटी श्रीनगर में झड़प हुई थी। तब से स्थिति तनावपूर्ण है। उच्च स्तरीय बैठक में एनआईए टीम को पठानकोट आतंकवादी हमले की जांच के सिलसिले में पाकिस्तान की यात्रा की उस देश से अनुमति नहीं मिलने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने गुरुवार को कहा था कि पाकिस्तानी संयुक्त जांच दल का भारत दौरा आदान-प्रदान आधार पर नहीं बल्कि यह सहयोगात्मक था। भारत ने उम्मीद की थी कि पाकिस्तान जेआईटी की भारत यात्रा के बाद एनआईए जांचकर्ताओं को अपने यहां आने देगा। गृह सचिव राजीव महिर्षि, विभिन्न खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


