फोटो गैलरी

Hindi Newsइस राज्य में है भारत का आखिरी गांव

इस राज्य में है भारत का आखिरी गांव

उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बद्रीनाथ धाम से तकरीबन 3 किलोमीटर आगे एक समुद्र तल है जिसकी 19,000 फीट की ऊंचाई पर एक गांव है। इसे भारत का आखिरी गांव कहा जाता है। इस गांव का नाम...

इस राज्य में है भारत का आखिरी गांव
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Apr 2017 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बद्रीनाथ धाम से तकरीबन 3 किलोमीटर आगे एक समुद्र तल है जिसकी 19,000 फीट की ऊंचाई पर एक गांव है। इसे भारत का आखिरी गांव कहा जाता है। इस गांव का नाम "माणा'' है। माणा गांव में करीब 180 घर होंगे वहीं यहां की जनसंख्या करीब 600 है। 

इस गांव का नाम मणिभद्र देव के नाम पर 'माणा' पड़ा था। इस गांव को श्रापमुक्त स्थान का दर्जा प्राप्त है। ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाला हर व्यक्ति पापमुक्त हो जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार पूरे भारत में ये एकमात्र ऐसा गांव है जो चारों धामों में भी सबसे पवित्र माना जाता है।
 
यह गांव हिमालय क्षेत्रों में मिलने वाली जड़ी बूटियों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस गांव में एक आखिरी कॉफी शॉप है जहां लोग इसका स्वाद लेने आते है। माणा गांव के करीब बहुत सारे दर्शनीय स्थल हैं। यहां भगवान और महर्षि व्यास की प्राचीन गुफा भी मौजूद है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें