फोटो गैलरी

Hindi Newsशांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार 2015 की घोषणा

शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार 2015 की घोषणा

सरकार ने शनिवार को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों की घोषणा की जिसे देश के वैज्ञानिकों के लिए एक प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सात विभिन्न क्षेत्रों में 11...

शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार 2015 की घोषणा
एजेंसीSat, 26 Sep 2015 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार ने शनिवार को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कारों की घोषणा की जिसे देश के वैज्ञानिकों के लिए एक प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सात विभिन्न क्षेत्रों में 11 पुरस्कारों की घोषणा की है।

इस पुरस्कार का नाम वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध (सीएसआईआर) के संस्थापक निदेशक शांति स्वरूप भटनागर के नाम पर पड़ा है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शानदार योगदान देने को लेकर हर साल यह पुरस्कार दिया जाता है। यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शानदार कार्य को भी मान्यता देता है। भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में शोध कर रहे 45 साल आयु तक के भारतीय नागरिक, ओवरसीज सिटीजेन ऑफ इंडिया (ओसीआई) और भारतीय मूल के लोग इस पुरस्कार को प्राप्त करने की योग्यता रखते हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें