फोटो गैलरी

Hindi Newsराहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए

राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर चले गए हैं। राहुल गांधी के एक सप्ताह में वापस लौटने की उम्मीद है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव में...

राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 22 Sep 2015 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर चले गए हैं। राहुल गांधी के एक सप्ताह में वापस लौटने की उम्मीद है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जल्द विदेश जा सकती है। हालांकि, पार्टी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच अचानक राहुल गांधी के विदेश जाने से एक बार फिर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। पार्टी में कई नेता मानते हैं कि विपक्ष उनकी यात्रा को आधार बनाकर एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साध सकता है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि वह पारिवारिक कारणों से विदेश गए हैं और उनकी यात्रा लंबी नहीं है। जल्द ही वह वापस लौट आएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें