फोटो गैलरी

Hindi Newsमैगी मामला: बिहार के नमूने अब जांच के लिए मैसूर भेजे जाएंगे

मैगी मामला: बिहार के नमूने अब जांच के लिए मैसूर भेजे जाएंगे

मैगी की जांच के लिए बिहार के नमूने अब मैसूर स्थित रेफरल लैब में भेजे जाएंगे। खाद्य संरक्षा आयुक्त आनंद किशोर ने शुक्रवार को इस आशय का निर्देश जारी किया। इससे पहले मैगी के 27 नमूने कोलकाता स्थित...

मैगी मामला: बिहार के नमूने अब जांच के लिए मैसूर भेजे जाएंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 13 Jun 2015 10:36 AM
ऐप पर पढ़ें

मैगी की जांच के लिए बिहार के नमूने अब मैसूर स्थित रेफरल लैब में भेजे जाएंगे। खाद्य संरक्षा आयुक्त आनंद किशोर ने शुक्रवार को इस आशय का निर्देश जारी किया।

इससे पहले मैगी के 27 नमूने कोलकाता स्थित केंद्र सरकार की मान्यता प्राप्त लेबोरेट्री को भेजे गए थे। उनमें से तीन की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में मैगी को क्लीन चिट दी गई है।

रिपोर्ट में यह उल्लेख है कि मैगी में तय मानक के तहत लेड की मात्रा है और स्वास्थ्य की दृष्टि हानिकारक कोई चीज उसमें नहीं है।

खाद्य संरक्षा आयुक्त कार्यालय के अनुसार मैगी के जो नमूने जांच के लिए जब्त किए गए थे, उनमें कुछ बचा कर रखे गए थे। भागलपुर, पटना व उत्तर बिहार से लिए गए नमूने को तुरंत मैसूर भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

नमूने की जांच के संबंध में खाद्य संरक्षा आयुक्त कार्यालय ने केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारी से बात की थी। बताया गया कि बिहार के नमूने की जांच के लिए रेफरल लेबोरेट्री मैसूर को तय किया गया है।

वैसे खाद्य संरक्षा आयुक्त द्वारा अन्य नमूने की जांच कुछ अन्य राज्यों में स्थित लेबोरेट्री में भी कराया जाएगा। इनके नाम अभी गुप्त रखे गए हैं।

मैगी पर बिहार में लगे प्रतिबंध के संबंध में आधिकारिक तौर पर यह बताया गया कि प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा। जब तक मैसूर स्थित रेफरल लेबोरेट्री की रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक प्रतिबंध के संबंध में पुराना निर्णय ही प्रभावी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें