फोटो गैलरी

Hindi Newsकंटेनर से 12 लाख का क्रीम पाउडर ले उडे़ चोर

कंटेनर से 12 लाख का क्रीम पाउडर ले उडे़ चोर

सड़क खडे़ कंटेनर का लॉक तोड़कर चोरों ने 12 लाख रुपए का नामचीन कंपनी का क्रीम पाउडर उड़ा लिया। चालक दिल्ली से गुवाहाटी जाते वक्त घर पर आराम के लिए रुका था। परिचालक की सूचना पर आधी रात बाद सूचना मिलते ही...

कंटेनर से 12 लाख का क्रीम पाउडर ले उडे़ चोर
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 05 Jun 2015 12:26 PM
ऐप पर पढ़ें

सड़क खडे़ कंटेनर का लॉक तोड़कर चोरों ने 12 लाख रुपए का नामचीन कंपनी का क्रीम पाउडर उड़ा लिया। चालक दिल्ली से गुवाहाटी जाते वक्त घर पर आराम के लिए रुका था। परिचालक की सूचना पर आधी रात बाद सूचना मिलते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने चालक परिचालक को ही पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया है।

मामला उझारी नगर का है। यहां का रहने वाला राकेश पुत्र शिवकुमार दिल्ली की ट्रांसपोट कंपनी का कंटेनर चलाता है। गुरुवार की सुबह दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचाने के लिए हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी क्रीम पाउडर व अन्य उत्पाद लेकर घर पहुंचा था। आराम के लिए घर पर रुक गया। शुक्रवार की रात पौने दो बजे चालक को परिचालक विजय ने फोन पर कंटेनर का लॉक तोड़कर माल उड़ाने की सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही चालक भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौका मुआएना करने के लिए चालक वपरिचालक दोनों को लेकर थाने आ गई।

दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कंटेनर का भीतरी लॉक तोड़ना आसान नहीं है। सिवाए चालक के कोई तोड़ नहीं सकता। मामला संदिग्ध है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को भी सूचना दे दी है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें